चाईबासा, फरवरी 26 -- गुवा । गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सक्रिय सदस्य दासों तिरिया ने की। बैठक में मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई महिला समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर चांदमनी देवी को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में दीपिका सिंकु एवं सावित्री पिंगुवा, महामंत्री पद पर पदमा देवी, संगठन मंत्री के रूप में शालू करुवा एवं हंसा देवी तथा कोषाध्यक्ष पद पर विषम करुवा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में विदेशवी देवी को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जर्मनी मिंज, अपरा लकड़ा, सावित्री हेस्सा, वीणा करुवा एवं सोमवारी ल...