कटिहार, मार्च 21 -- समेली,एक संवाददाता पंचायती राज विभाग के तहत "राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत राज्य के मुखिया के लिए एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 80 मुखियाओं का चयन किया गया है। जिन्हें दो बैच में झारखंड के मॉडल पंचायतों का भ्रमण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में कटिहार जिले से समेली प्रखंड अंतर्गत डूमर पंचायत के मुखिया मनीष ठाकुर का चयन किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह भ्रमण 21 मार्च से 24 मार्च तक होगा। सभी चयनित मुखियाओं को 21 मार्च की सुबह पटना में एकत्रित होकर वहां से आगे के लिए प्रस्थान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...