रांची, मार्च 28 -- ​रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष (सांसद) आदित्य साहू ने शनिवार की शाम में नई कमेटी की सूची जारी की। नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। टीम में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए हैं। दीपक बंका को तीसरी बार कोषाध्यक्ष, जबकि हेमंत दास कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। ​प्रमुख पदाधिकारियों की सूची​नई कमेटी में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ संगठन में सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।​प्रदेश उपाध्यक्ष:​राकेश प्रसाद (रामगढ़)​नीलकंठ सिंह मुंडा (खूंटी)​आभा महतो (जमशेदपुर महानगर)​बालमुकुंद सहाय (गढ़वा)​भानु प्रताप शाही (गढ़वा)​डॉ प्रदीप वर्मा (रां...