झारखंड भवन में अतिथियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी : राजकमल
रांची, जून 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित झारखंड भवन राज्य का प्रतिनिधि संस्थान है। इसलिए यहां आने वाले अतिथियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं आधुनिकीकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि आगंतुकों और अतिथियों को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान की जा सकें। वे मंगलवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे。
सुविधाओं का निरीक्षण इस दौरान उन्होंने मेंटेनेंस, हाउसकीपिंग, स्वच्छता, रसोई संचालन तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने भवन परिसर, अतिथि कक्षों, कॉमन एरिया और रसोईघर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.