बोकारो, मई 4 -- विस्थापित को 2 हजार दुकान आवंटन करने की मांग को लेकर झारखंड बेरोजगार विकास मंच के तत्त्वावधान में नगर सेवा भवन के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व रंजीत पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा 2 हजार दुकान बनाकर विस्थापित को देने व 3 हजार केजुअल की बहाली नगर सेवा विभाग में करने की मांग की। एनआरबी में विस्थापितो को 75% आरक्षण देने की मांग की। सभी वक्ताओ ने कहा एक महीने के अन्दर विस्थापितों को 2 हजार दुकान आवंटन नहीं किया गया तो 5 जून को जमीन जोतों आदोलन किया जायेगा। इसको लेकर मंच की ओर से 17 मई को विस्थापित सम्मेलन माराफारी गोविंद मार्केट स्कूल बालीडीह में आयोजन करने का निर्णय लिया गया और घर-घर जाकर एक परिवार को न्योता दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विस्थापितो ने नगर सेवा भवन के समक्ष किया प्रदर्शन यह फैसला धरना स्थल टू टैंक गार्डेन ...