झारखंड बेरोजगार विकास मंच का नगर सेवा का घेराव आज
बोकारो, मई 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड बेरोजगार विकास मंच की बैठक माराफारी गांव सामुदायिक भवन पुनर्नवास क्षेत्र बालीडीह में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता कमलेश महतो ने की। संचालन रंजीत पांडे ने किया। मुख्य मांग में 2000 दुकान विस्थापितों को बना कर देने व 3000 कैजुअल की बहाली नगर सेवा विभाग से करने की मांग की गयी। एनआरबी योजना में विस्थापितों को वंचित रखा गया है। इन मांगों को लेकर ग्रामीण ने किया कि 4 मई को नगर सेवा भवन घेराव में भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दें। बैठक में हेमंत सिंह, शंकर गोस्वामी, फूलचंद महतो, सूरज सिंह, कृष्णा महतो, उदय गोस्वामी, तपेश्वर सिंह, बिरजू लहरी, अशोक प्रमाणिक, मनोज ठाकुर, बंटी गोस्वामी इत्यादि विस्थापित मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बीएसएल प्लांट के धमन भठ्ठी में चला जनजागरण अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.