रांची, जनवरी 30 -- आयकर विभाग की रांची स्थित अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को झारखंड और बिहार में बड़ी कार्रवाई की। दोनों राज्यों में बाबा एग्रो फूड लिमिटेड, बाबा फूड प्रोसेसिंग प्रालि समेत ग्रुप में चावल कारोबार से जुड़े 40 व्यवसायियों के ठिकानों पर सुबह छह बजे से एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जो देर रात तक जारी रही। आयकर सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बड़े टैक्स चोरी के मामले में की गई है। छापे के दौरान आढ़तियों के ठिकानों से चावल के कच्चे व्यापार से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें करोड़ों के व्यापार का लेखा-जोखा है। आयकर टीम जब्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में जुटी है। छापेमारी के दायरे में बाबा ग्रुप की दोनों कंपनियों के निदेशकों को भी शामिल किया गया है। ज्ञान प्रकाश साहू व योगेश साहू से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर भी दस्तावे...