गुमला, फरवरी 23 -- चैनपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को कक्षा 12वीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, चैनपुर की मुखिया शोभा देवी और कातिंग पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। छात्राओं ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रंगारंग बनाया।मेरी लकड़ा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है और 12वीं के बाद छात्राओं के जीवन का नया अध्याय शुरू होता है। उन्होंने नए नामांकन के लिए अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की।वार्डन सिलवन्ती कुमारी ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए आवेदन 20 जनवरी से 28 फरवरी तक लिए जाएंगे। आदिम जनजाति, नक्सल प्रभावित, एससी-एसटी, बीपीएल,अनाथ व एकल अभिभावक की बालिकाओं को प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.