कोडरमा, अप्रैल 3 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। डीसी ऋतुराज ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय चंदवारा में छात्राओं के लिए विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद डीसी ने माहवारी कक्ष का निरीक्षण किया व छात्राओं को मासिक धर्म व उसके प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि माहवारी जैसे विषय पर खुलकर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ईको क्लब के माध्यम से विद्यालय को हरा-भरा व पर्यावरण अनुकूल बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश कुमार, चंदवारा सीओ अशोक कुमार भारती, यूनिसेफ सहयोगी टीम के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री सूरज कुमार, सुरभि, संजीत कुमार, रोज मोहम्मद, प्रतीक कुमार, राजीव कुमार, वार्डन अनु कुमारी व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थें।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.