झारखंड बना ओवरऑल चैंपियन, खिलाड़ियों का रांची में स्वागत
रांची, मई 28 -- रांची, संवाददाता। मुंबई में आयोजित छठी नेशनल जीत कूने दो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन कप में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनीं। प्रतियोगिता में देशभर के 14 राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें झारखंड के खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से लौटने पर हटिया रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों और कोच का फूल-बुके, माला एवं बाजा के साथ अभिनंदन किया गया। झारखंड टीम के सचिव एवं कोच सिफू बिश्वजीत कर्माकर ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.