झारखंड बंद को लेकर दुमका में निकाला गया मशाल जुलूस
दुमका, सितम्बर 29 -- झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा दुमका प्रमंडल के तत्वावधान में 30 सितंबर को आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को वीर कुंवर सिंह चौक से टिन बाजार चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व मोर्चा व किसान सभा की संताल परगना प्रमंडल उपाध्यक्ष मीनू टुडू ने किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष की मशाल को बुझने नहीं दूंगी। हमारे पूर्वजों ने संघर्ष करना सिखाया है, हम संघर्ष कर अधिकार लेंगे। पूरे झारखंड के 24 जिलों और 200 प्रखंडों में मशाल जुलूस निकालकर बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य बने 26 वर्ष हो गए, लेकिन सरकार के संकल्प और आश्वासनों पर अमल नहीं हुआ। मोर्चा छात्रों के अधिकार, स्वाभिमान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, किसानों के विस्थापन-पलायन रोकने और मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहा है। 26 प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.