सिमडेगा, अगस्त 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का सिमडेगा में आंशिक असर रहा। शहरी क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। झूलन सिंह चौक और बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर यात्री वाहनों के परिचालन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह सिमडेगा बस स्टैंड पहुंचे। यहां यात्री बसों को रोककर बंद का समर्थन कराया गया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शहर में सड़कों पर टायर जला और बांस लगाकर यातायात को रोका यह भी पढ़ें- भाजपा का झारखंड बंद से बेरमो रहा प्रभावित यह भी पढ़ें- Kodarma News: झारखंड बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे भाज...