रांची, मार्च 10 -- झारखंड के राज्य सिविल सेवा (एससीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति मिली है। केंद्र के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से सोमवार को जारी अधिसूचना में राष्ट्रपति ने झारखंड कैडर के राज्य सिविल सेवा के चयनित अधिकारियों को नियमों के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। अधिसूचना के अनुसार, नियुक्ति झारखंड सरकार से परामर्श व निर्धारित रिक्तियों के आधार पर की गई है। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रूप में झारखंड कैडर मिला है। अभी प्रोबेशन (परिवीक्षा) पर रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 साल में 2.7 गुना बढ़ी कमाई, उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय देश के औसत से अधिकजानिए नामों की लिस्ट इन्हें मिली प्रोन्नति : दिलेश्वर महतो, इश्तेयाक अहम...