दुमका, जून 16 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश जल सहिया संघ की जरमुंडी प्रखंड इकाई का सोमवार को पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर जरमुंडी में संपन्न हुई एक बैठक में प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास मौजूद रहे। इस बैठक में जरमुंडी प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मंजू देवी, प्रखंड सचिव मीरा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष सुजीत देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनचला देवी का चयन किया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि जल सहिया सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को सुचारू रूप से गांव-गांव तक पहुंचने का काम किया है। परंतु लंबित बकाया मानदेय 10 महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक नहीं मिला है। वहीं घोषणा किया हुआ मानदेय लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 9 सूत्री मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.