खूंटी, मार्च 19 -- पिपरवार पुलिस ने बुधवार को उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के क्रम में उनके पास से देसी कट्टा, दो गोली, चोरी की बाइक, छह मोबाइल फोन और नक्सली पर्चे जब्त किए गए हैं। दबोचे गए उग्रवादियों में सुरेंद्र गंझू उर्फ लंबू, अशोक कुमार गंझू, हरीश महतो, सूरज कुमार भुइयां और रोनित कुमार गंझू शामिल हैं। सभी आरोपी बेंती और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं और संगठन के सुदर्शन दस्ते से जुड़े हैं। इसके साथ ही खूंटी में एक लाख के इनामी पीएलएफआई उग्रवादी ने सरेंडर कर दिया है। पिपरवार थाने में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सुदर्शन दस्ते के उग्रवादी बेंती मैदान के पास एकत्र हुए हैं। इसके बाद विशेष छापेमारी दल बनाकर पर घेराबंदी की गई और पांचों उग्रवाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.