मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर जिले में अपराधी धर-पकड़ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ा मैदान इलाके में झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि साहिबगंज (झारखंड) पुलिस की एक विशेष टीम मुंगेर पहुंची थी। टीम का नेतृत्व एसआई सत्यवान कुंभकार कर रहे थे, जिनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। साहिबगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि, आर्म्स एक्ट से जुड़ा एक वांछित आरोपी कासिम बाजार थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर कासिम बाजार पुलिस की गश्ती दल और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से कौड़ा मैदान में दबिश दी。
गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस की इस कार्रवाई में मोहम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.