चक्रधरपुर, अप्रैल 27 -- चक्रधरपुर। गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुत्थान अभियान की एक बैठक रविवार को पूर्व विधायक बहादूर उरांव के आवास पर अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु की अध्यक्षता में हुई। मौके पर पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने चक्रधरपुर अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा की प्रशासनिक कार्य संस्कृति पर सवाल उठाया। कहा कि सुरेश कुमार सिन्हा चक्रधरपुर में पेशेवर कर्तव्यों के निर्वाहन को अनुचित रूप से प्रभावित कर रहे हैं। उनकी कार्य संस्कृति में हितों के टकराव की लक्षण परिलक्षित होती है। झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने कहा कि चक्रधरपुर अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा लोकसेवकों की सत्यनिष्ठा बनाए रखने और सरकार में जनता का विश्वास कायम रखने के प्रतिकूल प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- बाहरी...