जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- झारखंड पात्रता परीक्षा के आयोजन के दौरान शहर में रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। खासकर मानगो इलाके में दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति बिगड़ गई, जहां सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वाहन मरीन ड्राइव तक खड़े नजर आए। अभ्यर्थियों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि यातायात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोपहर 12 बजे के बाद बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा रखी थी, इसके बावजूद जाम की समस्या बनी रही। करीब दोपहर 2 बजे के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी और जाम कम हुआ, लेकिन तब तक लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.