जमशेदपुर, जून 22 -- उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्राध्यापकों को शोध कार्यों के लिए दस लाख तक का विशेष अनुदान दिया जाएगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से शुरू योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में संकाय-संचालित अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है। विभाग का मानना है कि इस कदम से न केवल अकादमिक स्तर में सुधार होगा, बल्कि राज्य के विकास को भी एक नई दिशा मिलेगी। इस विशेष अनुदान योजना के अंतर्गत उन शोध प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो सीधे तौर पर झारखंड की विकासात्मक प्राथमिकताओं और उभरती आर्थिक आवश्यकताओं के अनुरूप होंगे। सरकार चाहती है कि शिक्षक ऐसे विषयों पर शोध करें, जिनका जमीनी स्तर पर झारखंड की अर्थव्यवस्था और समाज को लाभ मिल सके। इस वित्तीय सहायता का लाभ उठाने के लिए राज्य भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों और वि...