रांची, जून 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के जंगल, पहाड़ और जलप्रपात अब सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेंगे। इसी लक्ष्य को लेकर झारखंड पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने झारखंड पर्यटन इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पॉलिसी के तहत प्रथम चरण में 110 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का चयन किया है। पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि पर्यटन विभाग और डिजिटल क्रिएटर्स का यह साझा प्रयास झारखंड के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। पर्यटन मंत्री ने बताया कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर राज्य है, लेकिन डिजिटल माध्यमों पर इसकी उपस्थिति अब तक अपेक्षाकृत कमजोर रही है। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-20...