साहिबगंज, मई 13 -- साहिबगंज। झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से पतरातु के पर्यटन विहार में बीते सोमवार को हुए राज्यस्तरीय झारखंड पर्यटन इन्फ्लूंसर्स मीट-अप में साहिबगंज जिला से कुंवरजीत श्रीवास्तव व रवि कुमार शंकर ने हिस्सा लिया। दरअसल, इस विशेष कार्यक्रम के लिए पूरे राज्य से बहुत सारे युवाओं व डिजिटल कंटेंट निर्माताओं ने आवेदन किया था। इनमें से करीब 100 चयनित इन्फ्लूंसर्स को ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इनमें से ये दोनों भी थे। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, पर्यटन व कला विभाग के सचिव मुकेश कुमार, पतरातु के एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि मौजूद थे। मीट-अप के दौरान चयनित इन्फ्लूंसर्स को झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर व पर्यटन स्थलों को सोशल मीडिया के माध्य...