बोकारो, फरवरी 23 -- धनबाद हिटी। झारखंड के विभिन्न जिलों में नगर निगम और नगर परिषद के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया। राज्यभर में मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और निगरानी की व्यापक व्यवस्था की गई है। चास-फुसरो: सुबह से कतारें, प्रशासन अलर्टचास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। वार्ड 32, 33 और 34 में सुबह 6 बजे से ही मतदाता कतार में लग गए थे। सांगजोरी और रामरुद्रा क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था कर उन्हें प्राथमिकता से मतदान कराया जा रहा है। चीराराचास के वास्तु विहार फेज-...