रांची, जुलाई 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दूसरे दिन पर्यटन एवं औद्योगिक विकास पर व्यापक मंथन हुआ। डेस्टिनेशन झारखंड-पर्यटन निवेश एवं समावेशी विकास को गति विषय पर आयोजित इस सत्र में नीति-निर्माताओं, पर्यटन विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विकास साझेदारों ने भाग लिया और झारखंड को देश के अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि हमारी आगामी होमस्टे नीति अत्यंत आकर्षक होगी और झारखंड को देश के अग्रणी होमस्टे गंतव्यों में स्थापित करेगी। मंत्री सुदिव्य ने सामुदायिक आधारित पर्यटन की रोजगार क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक फाइव स्टा...