रांची, मई 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ का द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-2028) आगामी 30 जून को होगा। शनिवार को संघ कार्यालय में आयोजित कार्यकारिणी व कस्टोडियन समिति की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ के मानद सचिव हैप्पी किंगर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश चंद्र अरोड़ा को चुनाव संयोजक और विक्रम खेतावत को उप संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संघ के संविधान के अनुसार कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का चुनाव आम सभा के बहुमत, सर्वसम्मति या आवश्यकता पड़ने पर गुप्त मतदान के जरिए कराया जाएगा।संघ अध्यक्ष उमा शंकर कनोडिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष अमरचंद बेंगानी, महेश बजाज, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारूका, मनोज सिंघानिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...