रांची, अगस्त 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी की ओर से 17 अगस्त को शाम चार बजे स्थानीय होटल में एक दिवसीय झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में राज्यभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लगभग 250 प्रोफेशनल्स और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसमें झारखंड की प्रगति, विकास और भविष्य की दिशा को लेकर अपने विचार साझा करेंगे। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के संयोजक सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर झारखंड के विकास के लिए नए विचारों, संभावनाओं और भविष्य की रणनीति पर सार्थक विमर्श करना है। प्रोफेशनल्स के अनुभव और विशेषज्ञता राज्य के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं。 यह...