बोकारो, सितम्बर 28 -- झारखंड प्रदेश तुरी समाज के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह संस्थापक सदस्य राजकुमार तुरी की 59वीं जयंती समारोह दुग्दा कोल वाशरी के प्रशासनिक कार्यालय के समीप प्रतिमा स्थल पर सोमवार को मनाई गई। शुरुआत स्व राजकुमार तुरी के ज्येष्ठ पुत्र राजकिशोर तुरी, तुरी समाज के बोकारो जिला अध्यक्ष श्रीकांत तुरी व सैयनाथ तुरी व अन्य के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्व राजकुमार तुरी अपने समाज के उत्थान के लिए बेरमो ही नहीं पुरे झारखंड प्रदेश में भ्रमण कर जागरूक करने का काम किया करते थे। वे दूसरे समाज के प्रति भी चिंतन किया करते थे। उनकी सोच एवं विचार धारा को आत्मसात करने की जरूरत है। मनोज तुरी, हरि तुरी, भुवनेश्वर तुरी, संजय तुरी, विनोद तुरी, बैजनाथ तुरी, बैजनाथ सोरेन, अनिल मुर्मू, झरी, गंगा, आ...