झारखंड टी-20 लीग: ईशान और अनुकूल पर रहेंगी नजर, 271 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
रांची, मई 29 -- शुभम किशोर, रांची। झारखंड में क्रिकेट का बड़ा मंच सजने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल की तर्ज पर झारखंड के स्टार क्रिकेटरों का धूम-धड़ाका जेएससीए स्टेडियम में देखने को मिलेगा। झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग का आगाज 10 जून से होने जा रहा है। इसके लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन की प्रक्रिया 30 मई को जमशेदपुर के एक रिजॉर्ट में होगी। ईशान किशन, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज जैसे आइकॉन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी की ओर से बोलियां लगेंगी। जानकारी के अनुसार, खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने 271 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। खिलाड़ियों को छह श्रेणी में बांटा गया है। इसी के अनुसार सभी का बेस प्राइज तय होगा। प्रत्येक टीम के पास खिलाड़ियों की खरीदारी के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.