हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 4 -- JAC 10th 12th Exam 2027 dates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के पहले हफ्ते (संभवत: पांच फरवरी 2027) से शुरू होगी। ये परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। इसके लिए 12 नवंबर से आवेदन भरे जाएंगे। 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के और 27 नवंबर से चार दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन लिया जाएगा। जैक ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। मैट्रिक और इंटर बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जैक ने तैयारी शुरू कर दी है। जैक फरवरी 2027 में ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा समाप्त करने का शिड्यूल तैयार कर रहा है। अप्रैल के अंत तक मैट्रिक समेत इंटरमीडिएट के तीनों संकायों विज्ञान, कला और वाणिज्य के परिणाम भी जारी किए जाएंगे। इस माह के अंत तक परीक्षा का शिड्यूल...