रांची, मार्च 16 -- रांची। झारखंड जनाधिकार महासभा की ओर से सोमवार को एचआरडीसी सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्म सत्ता, पितृसत्ता और महिलाओं की आजादी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। विभिन्न धर्मों से जुड़ी महिला वक्ताओं ने समाज में जारी शोषण और अत्याचार के खिलाफ मुखर होकर अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में एलिना होरो, प्रवीर पीटर, सुधांशु शेखर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...