गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड छात्र मोर्चा ने गुरुवार को शहर के टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया। कहा कि केन्द्र पिछले तीन सालों से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दे रही है। सरकार छात्रवृति नहीं देकर पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की दुश्मन बन गई है। इसके पूर्व मोर्चा के लोगों का झंडा मैदान में जुटान हुआ। यहां से रैली निकाली, जो रैली अम्बेदकर चौक होते हुए टावर चौक तक पहुंची। जहां मोर्चा के लोगों ने मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मोर्चा के लोगों ने केंद्र सरकार होश में आओ, अविलंब ओबीसी को मिलनेवाली छात्रवृत्ति का भुगतान करने और मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी की खूब नारे लगाए। छात्र नेता अभय कुमार ने कहा कि मोदी सरकार पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की दुश्मन है। यही वजह है कि पिछड...