रांची, मई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर ने संताल परगना क्षेत्र के औद्योगिक विकास और उद्यमियों की समस्याओं का आकलन करने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में चैंबर के सह सचिव रोहित पोद्दार ने शनिवार को देवघर और संताल परगना के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, देवघर चैंबर अध्यक्ष रवि केसरी और संताल परगना चैंबर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा समेत कई उद्यमी व उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने डाबरग्राम इंडस्ट्रियल एरिया, जसीडीह फेज-1 और 2, देवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क और देवघर प्लास्टिक पार्क का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बरही, हजारीबाग, रामगढ़ और पतरातु औद्योगिक प्रक्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव निरीक्षण के दौरान सड...