रांची, जनवरी 2 -- रांची। झारखंड चैंबर व्यापारिक आपसी सहयोग को बढ़ावा देने व सदस्यों के व्यवसाय को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बिजनेस एक्सचेंज मीटिंग आयोजित कर रहा है। चैंबर के अनुसार, इस बैठक में झारखंड चैंबर के सदस्य आपस में अपने-अपने व्यवसाय की जानकारी साझा करेंगे। अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। चैंबर ने इच्छुक सदस्यों से इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि यह पहल न केवल सदस्यों के बीच व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करेगी, बल्कि नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार भी खोलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.