दुमका, मई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज दुमका में शनिवार को परिचय सत्र का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद एएन कॉलेज दुमका के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के सौजन्य से प्रारम्भ की गई झारखंड ग्रासरूट्स इन्नोवेशन इंटर्नशिप 2026-27 की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस स्कीम के लागू होने से झारखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के छात्र -छात्राओं में नई ऊर्जा और उल्लास का संचार हुआ है l दो महीने के इस इंटर्नशिप स्कीम में शामिल होने वाले इंटर्न को पांच हजार रुपया प्रति माह की दर से दो माह में दस हजार रुपया वजीफे के रूप में प्राप्त होगा l इस अवसर पर उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति सदस्य राजेश कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य के हजारों छात्र छात्राएं इस स्कीम के लागू होने से उत्साहित मह...