रांची, जुलाई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड ग्रामीण बैंक में कार्यरत दैनिक मजदूर अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसकी शुरुआत एकजुटता सह मांग दिवस के साथ करेंगे, जिसके तहत सभी दैनिक मजदूर एकजुटता सह मांग बैज लगाकर काम करेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को व्हाट्सऐप और ई-मेल अभियान चलाया जाएगा। कहा गया कि 13 जुलाई से अतिरिक्त सहयोग की वापसी करते हुए केवल नियमानुसार कार्य किया जाएगा। 15 जुलाई को उप श्रम आयुक्त, धनबाद के सामने श्रम कानूनों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई जाएगी, जबकि 20 जुलाई को बैंक के प्रधान कार्यालय का घेराव और धरना-प्रदर्शन होगा। 21 जुलाई को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा और 4 अगस्त को रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त को एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। संघ का कहना है कि बीते 20 ज...