रामगढ़, जून 2 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि।झारखंड ग्रामीण बैंक उरीमारी शाखा की प्रबंधक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। आरोप उरीमारी निवासी आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष आशालता देवी ने लगाया है। उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों और उरीमारी ओपी में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आशालता देवी ने कहा है कि 22 मई को वह अपने बैंक खाते में जमा चेक की राशि के संबंध में जानकारी लेने ग्रामीण बैंक उरीमारी शाखा गई थी। उनका आरोप है कि बैंक मैनेजर सौम्या कुमारी ने चेक ट्रांसफर नहीं होने की बात कही। कारण पूछने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी में एचडीएफसी बैंक अधिकारियों सहित चार नामजद, अन्य अज्ञात पर केस इधर, बैंक प्रबंधक सौम्या कुमारी ने कहा कि आरोप पूरी त...