पलामू, अप्रैल 1 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा में बुधवार को बैंक का 8वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। बैंक परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक उज्वल कुमार ने की जबकि संचालन उप-शाखा प्रबंधक साकेत राज ने किया। समारोह में बैंक कर्मचारियों, ग्राहकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। शाखा प्रबंधक उज्वल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बैंक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ के रूप में कार्य करता है। यह न केवल लोगों को बचत के लिए प्रेरित करता है। खाताधारकों को ऋण, लेन-देन और निवेश जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है। स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राहकों को सस्ती ब्याज दरों पर ऋण, विशेष बचत योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.