झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित हुईं दुखनी सोरेन
घाटशिला, अगस्त 25 -- जादूगोड़ा। पोटका विधानसभा क्षेत्र की तेज-तर्रार महिला नेत्री सह समाजसेविका दुखनी सोरेन को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी और निरंतर जनसेवा के लिए झारखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सैल्यूट तिरंगा संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। दुखनी सोरेन लंबे समय से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रही हैं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाती रही हैं। लोगों की समस्याओं को उठाने और जरूरतमंदों की मदद के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड गौरव सम्मान' से किया गया सम्मानित झारखंड गौरव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.