जामताड़ा, सितम्बर 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग सीजन-1 के लिए बालिका वर्ग का ओपन सिलेक्शन ट्रायल 27 सितंबर रविवार को खो-खो ग्राउंड बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान रांची में हुई। जिसमें जामताड़ा जिला खो-खो टीम के 7 बालिका खिलाड़ी कोच सुभाष सोरेन के साथ रांची पहुंचे। झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग के ओपन सिलेक्शन ट्रायल की जानकारी जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...