दुमका, जुलाई 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन 19 जुलाई (रविवार) को तीन पालियों में किया जाएगा। परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली 11:00 बजे से 1:30 बजे तक तथा तृतीय पाली 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगी। दुमका जिला अंतर्गत इस परीक्षा के लिए कुल 30 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्लस टू वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल, बलिया डंगाल रिंग रोड, दुमका, ए.एन. डिग्री कॉलेज, रेलवे स्टेशन नेतुर पहाड़ी, दुमका, ए.एन. इंटर कॉलेज, नेतुर पहाड़ी, नियर हाईवे, दुमका, राजकीय उच्च विद्यालय करहरबिल, गिधनी पहाड़ी रोड, दुमका, मध्य विद्यालय करहरबिल, गिधनी पहाड़ी रोड, दुमका, एस.पी. कॉलेज, पाकुड़ रोड, दुमका, सेंट जोसेफ हाई स्कूल, गुहियाजोरी, थाना-दुमका, जिला-दुमका, उत्क्र...