झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा संपन्न, 1091 परीक्षार्थी हुए शामिल
गढ़वा, जुलाई 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। उसके अलावा परीक्षा हॉल में जाने से पहले परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा में महज 1091 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि कुल 4932 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कुल मिलाकर 3841 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्ष तीन पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी परीक्षाकेंद्रों पर सुरक्षा की सख्त व्यवस्था थी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर मोर्चा संभाले हुए थे। यह भी पढ़ें- जेएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.