रांची, मई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 की तिथि घोषित कर दी। लिखित परीक्षा पांच जुलाई को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जून माह के अंतिम सप्ताह में लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक या किसी भी अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि परीक्षा से संबंधित सुचिता को बरकरार रखेंगे और किसी प्रकार के कदाचार से जुड़े प्रयासों में शामिल नहीं होंगे। अन्यथा दोषी पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- LIC HFL Admit ...