कोडरमा, जुलाई 14 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर जिले में व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 19 जुलाई को तीन पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, परीक्षा ऑब्जर्वर, गश्ती दल दंडाधिकारी तथा उड़नदस्ता टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया है। वहीं उड़नदस्ता टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एलआरडीसी, अंचल अधिकारी मरकच्चो, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोडरमा, म...