झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडेय का रामगढ़ में भव्य स्वागत
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के उपाध्यक्ष संजय पांडेय के मंगलवार को रामगढ़ आगमन पर जिले के खेल प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े लोगों और क्रिकेट प्रेमियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और जिले में खेल गतिविधियों के विकास को लेकर चर्चा की। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित खेल प्रेमियों ने श्री पांडेय के खेल क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में झारखंड क्रिकेट के निरंतर विकास की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों और खेल संगठनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राहुल मजूमदार, राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता पवन कुमार, दीपक सिंह, संतोष लाला, मनोज सिंह, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.