रामगढ़, जनवरी 31 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड कौशल मिशन सोसाइटी श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग की ओर से चाणक्य बीएनआर रांची में आयोजित कौशल उत्कर्ष प्रतियोगिता में झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई के विद्यार्थी ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां के छात्र रोहित मुंडा ने वेल्डिंग ट्रेड में झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त कर आईटीआई का नाम रोशन किया है। रोहित मुंडा का राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है। छात्र की उपलब्धि पर श्रम एवं उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उसे 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रम सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने आईटीआई गोला की सराहना करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य से टूल रूम की स्थापना की गई। यहां के छात्र प्रशिक्षित ह...