कोडरमा, जुलाई 24 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया निवासी फिल्म कलाकार, लेखक-निर्देशक एवं निर्माता अमरेश कुमार ने झारखंड में फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट की घोषणा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया है। कहा कि राज्य में फिल्म संस्थान की स्थापना की मांग को लेकर उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे प्रयास अब सफल होते दिखाई दे रहे हैं। अमरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च 2022 को कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निदेशक को पत्र लिखकर राज्य में फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने की मांग की थी। इसके बाद 4 मई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को भी पत्र भेजकर इस दिशा में पहल करने का अनुरोध किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...