रांची, अगस्त 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चंदे में पारदर्शिता व कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और खान व खनिज (विकास व विनियम) संशोधन अधिनियम, 2026 से राज्यों के संवैधानिक व वित्तीय अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्य स्तर पर धरना दिया। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा औैर रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े चंदे में यदि किसी प्रकार की अनियमितता के आरोप हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, झारखंड ज...