रांची, अप्रैल 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की पहली किस्त मंगलवार को जारी हो सकती है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सभी राज्यों (चुनाव वाले राज्यों के छोड़कर) के साथ ऑनलाइन बैठक कर इसकी घोषणा कर सकते हैं। मंगलवार को जम्मू से वे वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। पिछले दिनों भी हुई बैठक में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बकाया राशि भुगतान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को बकाया राशि से अवगत कराते हुए कहा था कि झारखंड में मैटीरियल मद के 950 करोड़, मजदूरी के 300 करोड़ और एडमिन 36 करोड़ का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। यह भी पढ़ें- करमटोली और अरगोड़ा फ्लाईओवर को मिल सकती है मंजूरी उन्होंने मनरेगा दर बढ़ाने की भी...