धनबाद, अप्रैल 7 -- झरिया। भगतडीह स्थित झरिया नगर कार्यालय में सोमवार को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक हुई। इसमें यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने बीसीसीएल प्रबंधन पर ग्रामीणों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल गलत तरीके से रैयतों की जमीन पर दावा कर रही है, जिसके खिलाफ अब आंदोलन किया जाएगा। बैठक के दौरान संगठन की नई कमेटी भी बनाई गई। इसमें कृष्ण चौहान को अध्यक्ष, रोहित कुमार को सचिव और विजय चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही दो दर्जन कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया गया। मौके पर रतिलाल टुडू, प्रभास सिंह, अनिल टुडू और अजय रवानी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.