रांची, अप्रैल 6 -- रांची। झारखंड कोचिंग एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जनरल मीटिंग आयोजित की गई। इसमें राज्यभर के कोचिंग संस्थानों की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की रणनीति बनाई गई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिला स्तरीय समितियों के गठन और सभी संस्थानों को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने कोचिंग संस्थानों के हितों की रक्षा और सदस्यता विस्तार के लिए भी योजनाएं तैयार कीं। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संचालकों व प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती हेतु अपने सुझाव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...