गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड कोचिंग एक्ट के अनुचित प्रावधानों के खिलाफ राज्य भर के कोचिंग संचालक अब हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसे लेकर बुधवार को बरगंडा में एप्टा गिरिडीह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एप्टा के मुख्य संरक्षक राजेश सिन्हा और संरक्षक नागेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। वहीं धनबाद कोचिंग संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह और विकास तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। संचालन एप्टा सचिव अधिवक्ता सूरज नयन और वर्किंग कमेटी संयोजक आलोक मिश्रा ने किया। गिरिडीह के 30 से ज्यादा प्रमुख कोचिंग संस्थानों के निदेशक बैठक में शामिल हुए। बैठक में झारखंड कोचिंग एक्ट के प्रावधानों पर गहन चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- 25 अप्रैल तक सुबह 7 से 11 बजे चलेगी कक्षाएं संचालकों ने 5 लाख रुपये की भारी सिक्योरिटी डिपॉजिट, प्रति छात्र जगह की अ...